फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: 'धोनी के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं', कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व खिलाड़ी ने की माही की तारीफ

Wed, 27 Apr 2022 04:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई। टीम के खराब फॉर्म के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार अच्छी पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन में अपन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। टीम आठ मैचों में दो जीत और छह हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसके खाते में सिर्फ चार अंक हैं। मौजूदा सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई। टीम के खराब फॉर्म के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार अच्छी पारियां खेली हैं।
विज्ञापन


धोनी ने फिनिशर की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रनों की पारी खेली थी। आखिरी ओवर में धोनी की बदौलत चेन्नई ने 17 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। एक यूट्यूब वीडियो में बोलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने धोनी की तारीफ की है। उन्होंने मैच फिनिश करने की उनकी क्षमताओं के बारे में कहा है।

ब्रैड हॉग ने कहा, "एमएस धोनी विशेष पल चाहते हैं। वह ऐसा इसलिए चाहते हैं क्योंकि उन्हें खुद पर विश्वास है। कोई लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं है। चाहे वह 15 रन प्रति ओवर हो या 30 रन प्रति ओवर। उनका अभी भी मानना है कि वह अपनी टीम को किसी भी हालात में जीत दिला सकते हैं। साथ ही वह पहले से ही जानते हैं कि गेंदबाज क्या सोच रहा है। धोनी के लिए कोई लक्ष्य बड़ा नहीं। वह किसी भी स्थिति में जीत सकते हैं।''
विज्ञापन


पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में प्रशंसकों को एक बार फिर धोनी से अंतिम ओवर में चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऋषि धवन की गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। धोनी ने आठ गेंदों पर 12 रन बनाए थे। चेन्नई को अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। प्रशंसकों को एक बार फिर धोनी से बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें