फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल को इस बार मिलेगा नया विजेता! रवि शास्त्री ने इस टीम को बताया दावेदार, तारीफ में पढ़े कसीदे

Sat, 16 Apr 2022 05:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 का रोमांच अपने चरम पर है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। 10 टीमों के बीच खेली जा रही टी-20 की जंग में इस बार जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। इसका असर अंक तालिका पर भी पड़ रहा है और हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का रोमांच अपने चरम पर है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। 10 टीमों के बीच खेली जा रही टी-20 की जंग में इस बार जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। इसका असर अंक तालिका पर भी पड़ रहा है और हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो रहे हैं। करीब दो महीने तक चलने वाली लीग में इस बार चार प्ले ऑफ मैच समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखकर यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि इस बार कौन सी टीम प्ले ऑफ खेलेगी। 

विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर और भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हालांकि इस बार के लिए अपनी पसंदीदा टीम का नाम बताया है। आईपीएल में कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने प्ले ऑफ के लिए भी एक दावेदार का नाम बताया है। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बातचीत के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तारीफ करते हुए उन्हें प्ले ऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया। 

उन्होंने कहा, "इस बार लीग को एक नया चैंपियन मिलेगा और बैंगलोर प्ले ऑफ में पहुंचेगी। वह टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के साथ-साथ और मजबूत होते जा रही है। वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।"
विज्ञापन


शास्त्री ने यह भी कहा कि आरसीबी की जीत में विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने डुप्लेसिस की कप्तानी की तारीफ करते हुए उनसे भी उम्मीदें जताई। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में पांच में तीन मुकाबले जीते हैं और छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसे पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बैंगलोर की टीम चेन्नई के 216 रन के जवाब में 193 रन ही बना पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें