फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: सोशल मीडिया पर फैन्स की आईपीएल 2022 को स्थगित करने की मांग, मुंबई-चेन्नई के फैन्स पर बन रहे मीम

Tue, 19 Apr 2022 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सोमवार को ही मार्श के दो आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इससे पहले वह रैपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले थे। पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह निगेटिव आए थे, जबकि दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह एक बार फिर संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2022 को स्थगित करने की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, टीम डॉक्टर समेत कुछ स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर आईपीएल को कैंसिल करने की मांग तेज हो गई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स मुंबई और चेन्नई को जोड़कर मीम शेयर कर रहे हैं। इन यूजर्स का मानना है कि मुंबई और चेन्नई के फैन्स ही आईपीएल स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। दोनों ही टीमें इस सीजन बुरा परफॉर्म कर रही हैं। ऐसे में इनके फैन्स लीग को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। अंक तालिका में मुंबई की टीम फिलहाल 10वें और चेन्नई की टीम नौवें नंबर पर है। मुंबई की टीम अब तक छह के छह मैच हार चुकी है। वहीं, चेन्नई ने छह में से पांच मैच हारे हैं। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन

आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा एक बार फिर मडंराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनका सीटी वैल्यू 17 है, जिसे गंभीर माना जा रहा है। मार्श के अलावा टीम डॉक्टर साल्वी, एक सोशल मीडिया स्टाफ और तीन होटल स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

इन सभी का मंगलवार को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अब बुधवार को होने वाले दिल्ली बनाम पंजाब मैच पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार या बुधवार को इस मैच पर फैसला लिया जाएगा। इस मैच को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा सकता है। 

सोमवार को ही मार्श के आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इससे पहले वह रैपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले थे। पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह निगेटिव आए थे, जबकि दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह एक बार फिर संक्रमित मिले। इससे टीम मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें