फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: बुमराह को एक साथ मिली 'खुशी और गम', केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद इस बात के लिए जताई निराशा

Tue, 10 May 2022 04:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र बेहद निराशाजनक रहा। वह सीजन के शुरुआती मुकाबलों में  विकेट के लिए तरसते रहे। बुमराह को सोमवार से पहले खेले गए 10 मैचों में सिर्फ पांच विकेट मिले।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र बेहद निराशाजनक रहा। वह सीजन के शुरुआती मुकाबलों में  विकेट के लिए तरसते रहे। बुमराह को सोमवार से पहले खेले गए 10 मैचों में सिर्फ पांच विकेट मिले। मुंबई के साथ-साथ वह खुद भी अपने प्रदर्शन को लेकर संघर्ष करते दिखे। बुमराह के कमजोर प्रदर्शन की वजह से हर कोई चिंतित था, लेकिन उन्होंने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जोरदार वापसी की और पांच विकेट झटके। 

विज्ञापन


28 वर्षीय बुमराह ने केकेआर के खिलाफ मैच में चार ओवर में 10 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान बिना कोई रन दिए एक ओवर में तीन विकेट भी झटके। उनके इस प्रदर्शन के दम पर मुंबई की टीम कोलकाता को बड़े स्कोर से रोकने में सफल रही और 165 के स्कोर पर ही रोक दिया। हालांकि मुंबई के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहे और 52 रन से मैच गंवा बैठे। 

मुंबई की टीम पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और उसके इस साल आखिरी पायदान पर रहने की पूरी उम्मीद है। 

मुंबई की हार के बावजूद बुमराह के प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीता और उनकी फॉर्म को लेकर लोगों की चिंताएं दूर की। बुमराह ने खुद भी ट्विटर पर एक ट्विट करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार किया। उन्होंने टीम की हार पर निराशा जताई तो वहीं अपने प्रदर्शन पर खुशा जाहिर की। 
विज्ञापन


बुमराह ने पांच विकेट वाली गेंद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पिछली रात के परिणाम से निराश लेकिन फिर भी एक यादगार शाम।"
 

बुमराह के अब 11 मैचों में 10 विकेट हो गए हैं। उन्हें भले ही इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने सीजन में किफायती गेंदबाजी करते हुए 7.41 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें