फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: तीन करोड़ रुपये में बिकने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा- सचिन हमेशा से मेरे प्रेरणा स्रोत रहे

Thu, 03 Mar 2022 10:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीका का अगला एबी डिविलियर्स कहा जाता है और उन्हें ‘बेबी एबी’ भी कहा जाता है। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में लिया है। 
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स के साथ डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा कि सचिन तेंदुलकर शुरू से उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिए भारतीय दिग्गज का अनुकरण करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीका का अगला एबी डिविलियर्स कहा जाता है और उन्हें ‘बेबी एबी’ भी कहा जाता है। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में लिया है। 

ब्रेविस को मुंबई ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने हाल में अंडर-19 विश्व कप में 506 रन बनाकर शिखर धवन के 2004 में बनाए गए 505 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 
विज्ञापन


ब्रेविस ने कहा- जिस तरह से वह (तेंदुलकर) खेलते थे वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा। मेरी उनकी पसंदीदा पारियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में लगाया गया दोहरा शतक है। मुझे याद है कि मैंने अपने भाई के साथ वह मैच देखा था। वह एक अद्भुत पारी थी।

उन्होंने कहा- मैंने उनकी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माइ वे’ पढ़ी। मैंने उनसे एक बात सीखी है कि आपको विनम्र रहना होगा क्योंकि घमंड आपको गर्त में ले जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें