फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल से दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को बनाया सहायक कोच

Tue, 15 Mar 2022 03:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के अलावा सहायक कोच प्रवीण आमरे, सहायक कोच अजीत अगरकर और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स हैं। टीम की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में है।
विज्ञापन
शेन वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन से पहले ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़े खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है। उसने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। वॉटसन टीम में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। उन्हें भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के जाने के बाद इस पद के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के अलावा सहायक कोच प्रवीण आमरे, सहायक कोच अजीत अगरकर और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स हैं। वॉटसन टीम के तीसरे सहायक कोच होंगे। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद वॉटसन ने कहा, "आईपीएल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 टूर्नामेंट है। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे पास कई सुनहरी यादें हैं। सबसे पहले महानतम खिलाड़ी शेन वॉर्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ 2008 में चैंपियन बनना, फिर रॉयल चैलेंजर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलना।"

वॉटसन ने आगे कहा, "खिलाड़ी के तौर पर खेलने के बाद अब मुझे कोचिंग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे महान रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला है। वे कप्तान के तौर पर शानदार थे और अब उनके रहते हुए कोचिंग सिखूंगा। वे मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन कोचों में एक हैं। इसलिए यह मेरे लिए उनके नेतृत्व में सीखने का मौका है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं।"
विज्ञापन


वॉटसन को सीमित ओवरों में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में माना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ 2007 और 2015 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। 2012 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 190 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। इस दौरान सात हजार से ज्यादा रन बनाए और 200 से ज्यादा विकेट लिए। आईपीएल में वे राजस्थान रॉयल्स, रॉयल  चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले। राजस्थान के साथ 2008 और चेन्नई के साथ 2018 में खिताब जीतने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें