इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। रविवार (27 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान एक लड़की द्वारा किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा छक्का लगाने के बाद उस लड़की ने डांस किया। जब हिटमैन ने छक्का लगाया तब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री हिंदी में कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस लड़की के डांस को देखकर कहा कि आज मेरी बेटी का जन्मदिन है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उस लड़की की तस्वीर और वीडियो को शेयर करने लगे और उसे रवि शास्त्री की बेटी बताने लगे। हम इसका दावा नहीं करते हैं कि वायरल हुई लड़की भारत के पूर्व कोच की बेटी है।
आईपीएल में हर बार कोई न कोई मिस्ट्री गर्ल वायरल होती है। रविवार को सीजन का दूसरा दिन है। इस सीजन में पहली बार कोई लड़की सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के लिए वायरल हो रही है। मुंबई के तीन मैदानों पर आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं। वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा पुणे के एमसीए स्टेडियम में भी मैच होंगे। चारों मैदानों पर मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलेगा।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
दिल्ली कैपिल्टल की प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।