उमरान मलिक
इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अमूल ने लिखा- 'उमरन्स इन लाइक द विन्ड!' और नीचे में लिखा- 'अमूल मलिक इट क्लीन!'। अमूल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस पोस्ट को देखकर काफी खुश हैं। जम्मू-कश्मीर के उमरान ने इस सीजन अपनी तूफानी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है।
पिछले सीजन ही उन्हें हैदराबाद से खेलने का मौका मिला था और इस सीजन से पहले हैदराबाद ने उन्हें रिटेन किया था। उमरान ने अब तक इस फैसले को सही साबित किया है और नौ मैचों में 15 विकेट झटके हैं। इस सीजन गुजरात के खिलाफ उमरान ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो कि इस सीजन की बेस्ट बॉलिंग है।