चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के कप्तान धोनी और मुंबई के कप्तान रोहित
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के कप्तान धोनी ने मुश्किल परिस्थिति में धैर्य और साहस दिखाया। एक छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद धोनी दूसरे छोर पर डटे रहे। उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 36 रन की पारी खेली। इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। कोई दूसरा बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया।
वहीं, पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे एमआई के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में भी बेरंग दिखे। शुरुआत में रोहित ने जरूर चार चौके लगाए, लेकिन सिमरजीत की ऑफ स्टंप के बाहर से जा रही गेंद पर बल्ला लगाकर विकेटकीपर धोनी को कैच थमा बैठे। रोहित ने 14 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली।
सकारात्मक पक्ष: चेन्नई की तेज गेंदबाजी ही इस मैच में सिर्फ टीम के लिए सकारात्मक पक्ष रहा। 98 रन जैसे छोटे से लक्ष्य का बचाव करने उतरी चेन्नई की टीम के पास तेज गेंदबाजी में कोई बड़ा नाम नहीं था। मुकेश चौधरी और सिमरजीत ने मिलकर स्विंग और सीम का जमकर फायदा उठाया और पहले आठ ओवर में गेंदबाजी कर डाली।
धोनी ने पहले आठ ओवर में किसी और गेंदबाज को गेंद ही नहीं सौंपी। इन दोनों ने मुंबई पर लगाम लगाए रखा और आठ ओवर में 46 रन ही बनाने दिए। तब तक मुंबई ने चार विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, चेन्नई की टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी, लेकिन युवा मुकेश और सिमरजीत ने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया।
मुकेश चौधरी
नकारात्मक पक्ष: चेन्नई के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। ऐसा नहीं है कि चेन्नई ने पहली बार तीन विकेट जल्दी गंवाए थे, पहले भी कई बार ये हुआ, लेकिन मजबूत मध्यक्रम ने तब चेन्नई को बचा लिया था। हालांकि, इस मैच में ये देखने को नहीं मिला। टॉप ऑर्डर के फेल रहने के बाद मिडिल ऑर्डर भी फेल हो गया। उथप्पा, रायुडू, शिवम दुबे और ब्रावो कुछ खास नहीं कर सके।