फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: जडेजा की फॉर्म से चिंतित नहीं हैं फ्लेमिंग, लेकिन सीएसके के कोच ने इस बड़े बदलाव के दिए संकेत

Thu, 05 May 2022 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के लगभग सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। बैंगलोर के खिलाफ बुधवार को मिली हार के बाद उसकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। चार बार की चैंपियन सीएसके के लिए इस बार ज्यादा कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम के अहम सदस्य और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीजन की शुरुआत में टीम की कमान सौंपी गई। लेकिन इससे उनकी और टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ा।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के लगभग सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। बैंगलोर के खिलाफ बुधवार को मिली हार के बाद उसकी वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। चार बार की चैंपियन सीएसके के लिए इस बार ज्यादा कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम के अहम सदस्य और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीजन की शुरुआत में टीम की कमान सौंपी गई। लेकिन इससे उनकी और टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ा। जडेजा अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते नहीं दिखे और टीम को अहम मौकों पर जीत दिलाने में भी असफल रहे।

विज्ञापन


सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग हालांकि रविंद्र जडेजा की फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि आगे टीम देखेगी कि इस स्टार ऑलराउंडर के लिए बल्लेबाजी क्रम में कौन सा स्थान उपयुक्त रहेगा। जडेजा ने इस सीजन में अभी तक 10 मैचों में 19.33 की औसत से महज 116 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 7.52 की इकोनॉमी से पांच विकेट झटके हैं। 

बुधवार को बैंगलोर के खिलाफ मैच में जडेजा तीन रन बनाकर आउट हो गए जिसमें सीएसके को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। फ्लेमिंग ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘नहीं, मैं चिंतित नहीं हूं। टी-20 मैच मुश्किल हो सकते हैं और जब आप पांचवें या छठे स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हों तो आपको लय हासिल करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। हम देखेंगे कि आगे कौन सा बल्लेबाजी क्रम उसके लिए कारगर होगा। लेकिन मैं उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।''
विज्ञापन


फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि जडेजा सभी विभाग में कमजोर रहे। उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार हमारा क्षेत्ररक्षण और कैच छोड़ना चिंता का विषय है। हमारे ज्यादातर मैच करीबी रहे, हम उन्हें जीतने के सचमुच करीब थे।''

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हमसे मैच छीन गए या फिर हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। लेकिन टूर्नामेंट में आम तौर पर यही हाल रहा। सभी तीनों विभाग में हम कमतर रहे। हमारे कुछ गेंदबाज भी नहीं थे, आपको पता ही है लेकिन हम कमतर रहे।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें