फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज टूर्नामेंट में चार बार रहे नंबर-1, जानें हर साल किसने जीता पर्पल कैप

Tue, 22 Mar 2022 05:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार 26 मार्च से आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। कई गेंदबाज हैं जो पर्पल कैप के दावेदार हैं। पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल ने 32 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। इस बार देखना है कि कौन-सा गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है।
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी हर साल प्रशंसकों की नजर रहती है। सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पर्पल कैप दिया जाता है। इस बार 26 मार्च से आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। कई गेंदबाज हैं जो पर्पल कैप के दावेदार हैं। पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल ने 32 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। इस बार देखना है कि कौन-सा गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है।
विज्ञापन


अब तक हुए 14 सीजन में सबसे ज्यादा बार चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों को पर्पल कैप मिला है। चेन्नई के गेंदबाजों ने चार बार सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो दो, मोहित शर्मा और इमरान ताहिर ने एक-एक बार इसे अपने नाम किया है। चेन्नई इकलौती ऐसी टीम है जिसके गेंदबाजों ने लगातार तीन सीजन में पर्पल कैप पर कब्जा किया है। मोहित और इमरान ताहिर इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, ब्रावो फिर से चेन्नई की ओर से खेलते दिखाई देंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और डेक्कन चार्जर्स के खाते में दो-दो पर्पल कैप है। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2016 और 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वे आईपीएल इतिहास में लगातार दो सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मोर्ने मोर्केल ने 2012 और कगिसो रबाडा ने 2020 में इसे अपने नाम किया था। डेक्कन चार्जर्स के लिए आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा ने क्रमश: 2009 और 2010 में पर्पल कैप जीता था।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के खाते में एक-एक पर्पल कैप है। बैंगलोर के लिए 2021 में हर्षल पटेल ने 32 विकेट लेकर इसे अपने नाम किया था। वहीं, 2018 में पंजाब के एंड्रयू टाय ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। मुंबई के लिए इकलौत पर्पल कैप लसिथ मलिंगा ने 2011 में जीता था। आईपीएल का पहला पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के सोहैल तनवीर को 2008 मिला था।

पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
साल गेंदबाज टीम विकेट
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 32
2020 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 30
2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपरकिंग्स 26
2018 एंड्रयू टाय पंजाब किंग्स 24
2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 26
2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 24
2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स 26
2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपरकिंग्स 23
2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स 32
2012 मोर्ने मोर्केल दिल्ली कैपिटल्स 25
2011 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 28
2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 21
2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 23
2008 सोहैल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 22
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें