फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल से पहले टीमों को बीसीसीआई से मिला नया आदेश, क्वारंटीन होने के लिए बनाए गए अलग-अलग नियम

Wed, 02 Mar 2022 05:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने आईपीएल के 15वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए नए आदेश जारी किए हैं। बोर्ड ने सभी 10 टीमों को आठ मार्च से मुंबई में एकत्रित होने के लिए कहा है। सभी टीमें करीब-करीब एक ही समय में बायो-बबल में दाखिल होंगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 15वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए नए आदेश जारी किए हैं। बोर्ड ने सभी 10 टीमों को आठ मार्च से मुंबई में एकत्रित होने के लिए कहा है। सभी टीमें करीब-करीब एक ही समय में बायो-बबल में दाखिल होंगी। भारतीय खिलाड़ियों को तीन दिन के लिए क्वारैंटीन रहना होगा। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों को पांच दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें 14-15 मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से एक सूत्र ने कहा, “टीमें 14-15 मार्च के बाद से अभ्यास करना शुरू कर देंगी। आईपीएल के लिए आठ मार्च के आसपास खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ मुंबई आना शुरू कर देंगे।” आईपीएल 2022 सीजन का पहला मैच 26 मार्च से शुरू होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। मुंबई और पुणे के चार स्टेडियम में लीग राउंड के 70 मैच खेले जाएंगे।

सूत्र ने आगे बताया, “खिलाड़ियों को बायो-बबल में शामिल होने से पहले कठिन क्वारैंटीन में रहना होगा। मुंबई के लिए रवाना होने से 48 घंटे पहले सभी खिलाड़ियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। क्वारंटीन में रहते हुए उन्हें तीन बार आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी।”
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार (दो मार्च) को बीसीसीआई के कार्यवाहक सीईओ हेमांग अमीन के साथ बैठक की। इस दौरान मुंबई क्रिकेट संघ के प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे भी एमसीए अधिकारियों और अमीन के साथ बैठक में शामिल हुए। वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच खेले जाएंगे। ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 15-15 मैच आयोजित होंगे।

किस ग्रुप में कौन सी टीमें
ग्रुप-ए ग्रुप-बी
मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स
कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपरजाएंट्स गुजरात टाइटन्स

किस टीम को किसके खिलाफ कितने मैच खेलने हैं:
टीम किसके खिलाफ दो मैच किसके खिलाफ एक मैच
मुंबई कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात
कोलकाता मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद  चेन्नई, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात
राजस्थान मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, गुजरात
दिल्ली मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, लखनऊ, पंजाब चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुजरात
लखनऊ मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब
चेन्नई मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ
हैदराबाद कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पंजाब, गुजरात मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ
बेंगलुरु  राजस्थान, चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, गुजरात मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ
पंजाब दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुजरात मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, लखनऊ
गुजरात लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पंजाब मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें