फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस पर हमला, पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को दबोचा, FIR दर्ज

Wed, 16 Mar 2022 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी  है। वहीं, मनसे के कार्यकर्ताओं की मांग है कि ये कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स की बस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाएंगे। इसके लिए सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं। हालांकि, उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पांच-छह अनजान लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने इन सभी पांच छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोलाबा पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ट्रांसपोर्ट विंग के उपाध्यक्ष प्रशांत गांधी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

एक और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इन सभी पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन




मनसे के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप
यह घटना ताज होटल के आसपास की बताई जा रही है। दरअसल, आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया है। वहीं, मनसे के कार्यकर्ताओं की मांग है कि ये कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई और मनसे के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। मनसे राज ठाकरे की पार्टी है।

आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी
इस साल आईपीएल में 65 दिनों में 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और वॉनखेड़े मैदान में मैच होंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच  27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत सकी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें