फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: रिटायर्ड आउट के फैसले पर अश्विन को  मिला कोच संगकारा का समर्थन, बोले- रवि ने सही समय पर लिया फैसला

Mon, 11 Apr 2022 11:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्थान आईपीएल इतिहास में पहली टीम बन गई है जिसने रिटायर्ड आउट होने के लिए रणनीति बनाई। लखनऊ के खिलाफ जब अश्विन 28 रन बनाकर खेल रहे थे, तब वह स्वयं ही पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सही समय पर रिटायर्ड आउट होकर मैच स्थिति को अच्छी तरह से संभाला। हालांकि, उन्होंने स्वीकार भी किया कि रियान पराग को रासी वान डेर डुसेन से पहले नहीं भेजना गलती थी। 
विज्ञापन


राजस्थान आईपीएल इतिहास में पहली टीम बन गई है जिसने रिटायर्ड आउट होने के लिए रणनीति बनाई। लखनऊ के खिलाफ जब अश्विन 28 रन बनाकर खेल रहे थे, तब वह स्वयं ही पवेलियन लौट गए थे। संगकारा ने कहा कि ऐसा करने के लिए यह सही समय था। हमने  इससे पहले इस पर चर्चा की थी कि क्या करना है। 

आईपीएल 2022 के 20वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 165 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम आठ विकेट खोकर 162 रन बना पाई। राजस्थान की तरफ से डेब्यूटेंट कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में 15 रनो का बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें