फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स को मिला सैम करन का रिप्लेसमेंट, वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक खिलाड़ी को किया शामिल

Wed, 06 Oct 2021 11:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

IPL 2021: ड्रेक्स ने CPL 2021 में 16 विकेट झटके थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में चौथे नंबर पर थे। फाइनल में उन्होंने 24 गेंदों पर नाबाद 48 रन जड़े थे।
विज्ञापन
सैम करने के रिप्लेसमेंट के तौर डॉमिनिक ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन के चोटिल होने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने सैम का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के डॉमिनिक ड्रेक्स को स्क्वॉड में शामिल किया है। ड्रेक्स विंडीज के अनकैप्ड ऑलराउंडर हैं और उन्हें विश्व कप टीम में भी शामिल किया है। 
विज्ञापन


ड्रेक्स ने अब तक एक फर्स्ट क्लास, 25 लिस्ट-ए और 19 टी-20 मैच खेले हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ से ही गेंदबाजी करते हैं। चेन्नई के पास ड्रेक्स के अलावा तीन और विकल्प थे। ये तीनों विकल्प वेस्टइंडीज के ही खिलाड़ी थे। इसमें तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स, शेल्डन कोट्रेल और रवि रामपाल शामिल थे। हालांकि, चेन्नई ने ड्रेक्स को चुना। 

चेन्नई को अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है। यह मैच सात अक्तूबर को दुबई में खेला जाएगा। ड्रेक्स पूर्व कैरिबियाई खिलाड़ी वेसबर्ट के बेटे हैं। ड्रेक्स कैरिबियन प्रीमियर लीग 2021 में सेंट किट्स नेविस पैट्रियोट्स टीम का हिस्सा रहे थे। इस टीम ने खिताब भी जीता था। 
विज्ञापन


ड्रेक्स ने CPL 2021 में 16 विकेट झटके थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में चौथे नंबर पर थे। फाइनल में उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था और 24 गेंदों पर नाबाद 48 रन जड़े थे।

इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पीठ में चोट की वजह से आईपीएल के बाकी बचे मैच और टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते वक्त चोट लगी थी। वे विश्व कप के दौरान अपने देश में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें