इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इन दिनों इंग्लैंड में हैं और अपनी सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं। वह फिलहाल आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और घर से ही अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स का समर्थन कर रहे हैं। क्रिकेट से दूर चल रहे आर्चर एक बांग्लादेशी लेखिका के ट्वीट पर आगबबूला हो गए और उन्हें जमकर लताड़ा। जोफ्रा आर्चर ने चर्चित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन की उस ट्वीट की निंदा की जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
moeen ali
आर्चर मंगलवार को तब भड़क गए जब तस्लीमा नसरीन ने इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली पर आपत्तिजनक ट्वीट करते हुए उन्हें आतंकवादी संगठन से जोड़ने की कोशिश की। तसलीमा ने ट्वीट किया था कि इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर अगर क्रिकेट नहीं खेल रहा होता तो इसने आईएसआईएस जॉइन कर लिया होता।
विज्ञापन
3 of 6
मोईन अली
- फोटो : ट्विटर
दरअसल नसरीन की यह टिप्पणी उस खबर के एक दिन बाद आई जिसमें कहा गया था कि अली ने चेन्नई सुपर किंग्स से अनुरोध किया है कि उसकी जर्सी से ऐलकोहल ब्रांड का लोगो हटा दिया जाए। हालांकि चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बाद में इन दावों को खारिज करते हुए साफ कर दिया था कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर की ओर से ऐसा कोई अनुरोध नहीं आया है।
नसरीन ने सोमवार को ट्वीट किया और लिखा, 'अगर मोईन अली क्रिकेट के साथ नहीं जुड़े होते, तो वह सीरिया जाकर आईएसआईएस जॉइन कर चुके होते।'
4 of 6
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : PTI
तस्लीमा के इस विवादित ट्वीट पर आर्चर ने जवाब देते हुए लिखा, 'क्या तुम ठीक हो? मुझे नहीं लगता कि तुम ठीक हो?' 'व्यंग्य? कोई भी नहीं हंस रहा, आप भी नहीं, आप कम से कम यह कर सकती हैं कि इस ट्वीट को हटा दें।'
विज्ञापन
5 of 6
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ट्विटर
तस्लीमा यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने एक अन्य ट्वीट में मोईन अली पर अपने ट्वीट का बचाव किया और इसे 'मजाक में कहा गया' बताया। हालांकि आर्चर ने इस पर भी लेखिका को आड़े हाथों लिया और कहा कि कम से कम आप इस विवादास्पद ट्वीट को हटा तो सकती हैं।
तसलीमा ने कहा, 'नफरत करने वालों को पता होना चाहिए कि मोईन अली पर किया गया ट्वीट मजाक में किया गया था। पर उन्होंने इसे मुझे परेशान करने का एक मुद्दा बना लिया क्योंकि मैं मुस्लिम समाज को सेकुलर बनाने का और इस्लामिक धर्मांधता का विरोध करती हूं। मानवता का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि महिला समर्थक वामपंथी, महिला विरोधी इस्लामिस्ट का समर्थन करते हैं।'