फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: दिल्ली के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं स्टीव स्मिथ, कोच पोंटिंग ने दिया सुझाव

Tue, 06 Apr 2021 10:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार नए कप्तान की अगुवाई में खिताब जीतने उतरेगी। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम का नेतृत्व करेंगे। पंत के लिए इस बार टीम संयोजन को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन चुनने की एक बड़ी चुनौती होगी। इसका मुख्य कारण है टीम में इस बार स्टीव स्मिथ जैसे स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मौजूदगी। दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने हालांकि प्लेइंग इलेवन को लेकर एक सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा है कि अगर स्मिथ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो वह टॉप-3 में बल्लेबाजी करेंगे। क्रिकेट.कॉम.एयू से बातचीत में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिल्ली के कोच ने कहा कि अगर स्मिथ को मौका मिले तो डीसी के लिए 'शानदार साल' होगा।   

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह जिस फ्रैंचाइजी के साथ लंबे समय तक था उससे अलग हो गया है और ऐसे में उसे रनों की भूख होगी। इसलिए, अगर उसे हमारे साथ एक मौका मिलता है - मुझे लगता है कि यह शीर्ष तीन में कहीं होगा। अगर उसे कोई अवसर मिलता है, तो मुझे यकीन है कि वह हमारे लिए एक महान वर्ष होगा।
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, 'मैं उससे हाल ही में मिला था और वह आगे बढ़कर प्रदर्शन करने एक लिए बेताब था।' उन्होंने कहा कि स्मिथ की मौजूदगी से दिल्ली कैपिटल्स को काफी फायदा होगा।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स 10 अप्रैल को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। तब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उसके सामने होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें