फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR Playing 11: कौन से 11 खिलाड़ी KKR और RR को हार के भंवर से निकालेंगे?

Sat, 24 Apr 2021 06:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चार मैच में से तीन हार के साथ राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?
विज्ञापन
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण लगातार हार से आहत कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगे तो उनका लक्ष्य एक-दूसरे की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत की राह पर लौटना होगा। इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम केकेआर और कम अनुभवी संजू सैमसन के नेतृत्व में खेल रही रॉयल्स की टीम अभी तक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

शीर्ष क्रम कर रहा निराश 

दोनों टीमों की समस्या लगभग एक जैसी हैं। उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने और साझेदारियां निभाने में असफल रहे हैं। दोनों टीमों के पिछले मैचों में निचले मध्यक्रम ने स्थिति संभाली लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, लेकिन इसके बाद उसने लगातार तीन मैच गंवाए हैं। केकेआर अंकतालिका में चार मैचों में एक जीत से छठे स्थान पर है और अब उसका सामना अंतिम स्थान पर काबिज रॉयल्स से है जिसने चार मैचों में तीन हार झेली हैं। अब इन दोनों टीमों की निगाहें अपना अभियान पटरी पर लाने पर टिकी रहेंगी।

रसेल की फॉर्म वापसी सुखद

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद पैट कमिंस की शानदार बल्लेबाजी से केकेआर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत की स्थिति में पहुंच गया था लेकिन आखिर में उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर शुभमन गिल और मोर्गन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। केकेआर के लिए दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल का फॉर्म में लौटना सकारात्मक पहलू है। ऐसी स्थिति में रसेल को ऊपरी क्रम में भेजना गलत निर्णय नहीं होगा क्योंकि कमिंस निचले मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं।

गेंदबाजी राजस्थान की कमजोर कड़ी

राजस्थान रॉयल्स इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 10 विकेट की करारी हार झेलने के बाद उतरेगा। सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक केवल अपना दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था। सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 119 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उनके अलावा जोस बटलर, मनन वोहरा और डेविड मिलर की खराब फॉर्म ने टीम की समस्याएं बढ़ा दी हैं। गेंदबाजी भी रॉयल्स के लिए चिंता का विषय है क्योंकि क्रिस मौरिस और मुस्तफिजुर रहमान रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे हैं। जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स के चोटिल होने से उसकी परेशानी बढ़ गई है जबकि लियाम लिविंगस्टोन लगातार जैव सुरक्षित वातावरण में रहने के कारण हट गए हैं।
विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित एकादश: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, शिवम दुबे, जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित एकादश: शुभमन गिल, नीतिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती हरभजन सिंह

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नीतीश राणा, टिम सीफर्ट, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें