फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: राजस्थान में उनादकट तो दिल्ली में रबाडा की वापसी, ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI

Thu, 15 Apr 2021 07:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
दिल्ली बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का सातवां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े में दो युवा विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का चयन करते हुए ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली और राजस्थान की प्लेइंग XI...

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स:

दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले के लिए दो अहम बदलाव किए हैं। टीम में स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई हैं, उन्हें शिमरॉन हेटमेयर की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि ललित यादव को अमित मिश्रा की जगह मौका मिला है।

टीम:
ऋषभ पंत, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अंजिक्य रहाणे, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, टॉम करन, क्रिस वोक्स, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान की टीम में भी दो बड़े बदलाव हुए हैं। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में डेविड मिलर को शामिल किया गया है जबकि श्रेयस गोपाल की जगह पर जयदेव उनादकट को मौका मिला है।  

टीम:
संजू सैमसन, जॉस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, मुस्तफ़िजुर रहमान, चेतन साकरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें