आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण के लिए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रविवार को मैनचेस्टर से दुबई पहुंचे चुके हैं। आरसीबी के खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाडियों में कप्तान केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मयंग अग्रवाल शामिल हैं। यहां पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा।
19 सितंबर से खेले जाएंगे बाकी बचे 31 मुकाबले
इससे पहले शनिवार को रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी मैनचेस्टर से यूएई पहुंचे थे। बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।
बता दें कि आरसीबी दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ करेगी जबकि पंजाब किंग्स की टीम 21 सितंबर को अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी।
कप्तान ऋषभ पंत सहित दिल्ली के ये तीन खिलाड़ी दुबई पहुंचे