विराट कोहली, आरसीबी
गौरतलब है कि आरसीबी ने इस बार की नीलामी में अपने 35.40 करोड़ की राशि में से 34 करोड़ रुपये तीन ऑलराउंडर्स पर खर्च कर दिए। उसने न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को 15 करोड़, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ और एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन को 4.8 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा उसने 20-20 लाख के चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा।