फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले सीजन का गम भुलाकर मैदान पर लौटेंगे धोनी, इस तारीख से CSK की ट्रेनिंग शुरू

Fri, 05 Mar 2021 01:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
आईपीएल के 14वें सत्र के लिए अभी तक तारीखों और आयोजन स्थल का एलान नहीं हुआ है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स अपनी तैयारियों में लग गई है। इसी कड़ी में सीएसके के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई पहुंच गए हैं। यूएई में 13वां सीजन खेलने के बाद धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे लेकिन अब वे जल्दी ही मैदान में लौटने वाले हैं।   
विज्ञापन

2 of 6
धोनी - फोटो : twitter@ChennaiIPL
धोनी आईपीएल 2021 की तैयारी के लिए नौ मार्च से शुरू हो रहे सीएसके के अभ्यास शिविर का नेतृत्व करेंगे। इसमें घरेलू खिलाड़ियों समेत कई और क्रिकेटर भी भाग लेंगे। धोनी बुधवार की रात को चेन्नई पहुंच गए थे और उसके बाद से पांच दिन के पृथकवास में हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने भी अभ्यास शिविर की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रेनिंग कैंप नौ मार्च से शुरू होगा और जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, वे इसमें भाग लेंगे। खिलाड़ी पांच दिन पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद उन्हें तीन निगेटिव टेस्ट आने जरूरी हैं। इसके बाद ही वे अभ्यास शुरू करेंगे।

4 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
बता दें कि यूएई में खेला गया आईपीएल का 13वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम पहली बार प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाई थी और लीग स्टेज में 14 में से आठ मुकाबले हारकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL
चेन्नई ने इसके बाद सीएसके ने टीम में बदलाव की बात कही और हाल ही में हुई नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली को सात करोड़ और कर्नाटक के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम को नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा, इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी सीएसके - फोटो : social media
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:
एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), फाफ डुप्लेसिस, ऋतराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू एन जगदीशन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, चेतेश्वर पुजारा, सी हरि निशांत, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, कर्ण शर्मा, आर, साई किशोर, मिचेल सैंटनर, इमरान ताहिर, केएम आसिफ, के भगथ वर्मा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, जोश हेजलवुड, एम हरिशंकर रेड्डी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें