फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई पहुंचे सूरमा: डीविलियर्स के बाद विराट कोहली की हुई आरसीबी के बायो-बबल में एंट्री

Thu, 01 Apr 2021 02:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आरसीबी का मुंबई इंडियंस के साथ उद्घाटन मैच 
  • आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बायो-बबल से जुड़े
  • एबी डीविलियर्स भी पहले मैच के लिए पहुंचे चेन्नई
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले गुरुवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली बायो-बबल से जुड़ गए। भारत-इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा रहे कोहली को जरूरी क्वारंटीन काल गुजारने की आवश्यकता नहीं है। आरसीबी ने ट्वीट किया, 'अगर आपको लगता है कि हम आज के लिए इंटरनेट पर भूचाल ला चुके हैं तो फिर से सोचिए। कप्तान विराट कोहली चेन्नई में आ चुके हैं।'

विज्ञापन

 

इससे पहले आज ही दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी चेन्नई पहुंचे। डीविलियर्स 2011 से आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं और वह इस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने ट्वीट किया, 'महामानव पहुंच चुका है। एबी डीविलियर्स चेन्नई में आरसीबी के बायो बबल से जुड़ गए हैं।'
 

डीविलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नियमित तौर पर सक्रिय हैं। आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी पृथकवास का समय पूरा करके टीम से जुड़ गए हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने मंगलवार से नौ दिन का अनुकूलन शिविर शुरू किया है। लीग के पहले मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें