योजना पर नहीं हुआ अमल
प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह एक बेहतर विकेट था, नई गेंद थोड़ा नीचे रह रही थी लेकिन विकेट आसान था, 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे, हमें बेहतरीन पॉवरप्ले की जरूरत थी, मैच से पहले हमने जो योजना बनाई हम उस पर अमल करना चाहते थे लेकिन ऐसा करने में हम नाकाम रहे, मुझे लगता है कि आप अगर पूरे सत्र को देखें तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, हालांकि टीम ने जज्बा दिखाया हमें अपने साथी खिलाड़ियों पर गर्व है, हमने कुछ करीब मैच जीते और कुछ आसान मैच गंवाए।
मैच जीतने के लिए बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत
राजस्थान के कप्तान ने आगे कहा, हमें आईपीएल में और मैच जीतने के लिए बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, हर कोई सकारात्मक दृष्टिकोण से आया, यूएई आने और हमारे लिे मैच जीतने के लिए तैयार थे, कप्तान के तौर पर मैंने अपनी पारी को देखने का नजरिए बदल दिया, मैं बहुत रन बनाने के बावजूद मैच जीतना पसंद करता।
वहीं, कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच की बात की जाए तो इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 171 रन बनाए थे। कोलकाता की ओर से शुभमन गिल 56 और वेंकटेश अय्यर 38 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। जबकि जीत के लिए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में महज 85 रनों पर ढेर हो गई। केकेआर की ओर से करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए शिवम मावी ने चार विकेट झटके।