राजस्थान की टीम ने एक बार फिर से कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। इसके अलावा रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर पैसों की बरसात करते हुए उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। इस फ्रैंचाइजी अपनी तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडरों की सूची में बढ़ोतरी की और आठ विदेशी खिलाड़ियों के साथ 24 सदस्यीय दल तैयार की। बावजूद इसके राजस्थान की पर्स में 13.65 करोड़ की रकम बची रह गई।
- क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़)
- शिवम दुबे (4.4 करोड़)
- चेतन सकारिया (1.2 करोड़)
- मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़)
- लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख)
- आकाश सिंह (20 लाख)
- केसी करियप्पा (20 लाख)
- कुलदीप यादव (20 लाख)