फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RR: 200वें मैच में जीता पंजाब, शारजाह में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया, हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर

Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

इस जीत के साथ पंजाब के 10 मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद के नौ मैच में सिर्फ एक जीत है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में हैदराबाद vs पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 37वें मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रन से हरा दिया है। इस हार के साथ हैदराबाद टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। पंजाब का यह आईपीएल में 200वां मैच था और उन्होंने जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाया। 
विज्ञापन


जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी। यह शारजाह के मैदान पर डिफेंड किया गया सबसे छोटा स्कोर है। इस जीत के साथ पंजाब के 10 मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद के नौ मैच में सिर्फ एक जीत है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।


 

पंजाब का 200वां IPL मैच

आईपीएल में 200 मैच खेलने वाली पंजाब किंग्स पांचवीं टीम बनी। मुंबई इंडियंस (212), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (205), दिल्ली कैपिटल्स (204) और कोलकाता नाइट राइडर्स (201) ने पंजाब से ज्यादा मैच खेले हैं।


 

पंजाब के टॉप-3 बल्लेबाजों ने निराश किया 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। पांचवें ओवर में जेसन होल्डर ने केएल राहुल (21) और मयंक अग्रवाल (5) को आउट कर पंजाब को दो बड़े झटके दिए। दूसरे फेज का पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, वे 14 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। 

निकोलस पूरन (8) का बल्ला भी नहीं चला और वह संदीप शर्मा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। एडेन मार्कराम ने 32 गेंदों 27 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा को होल्डर ने सबस्टीट्यूट फील्डर जगदीश सुचित के हाथों कैच कराया। उनका यह कैच आईपीएल के बेस्ट कैचों में से एक माना जा रहा है। इस तरह पंजाब की टीम 125 रन बना सकी। एसआरएच के लिए होल्डर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान और अब्दुल समद ने एक-एक विकेट लिया।

 

हैदराबाद की पारी एक बार फिर लड़खड़ाई

126 रन के लक्ष्य का का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में अपना 150वां IPL मैच खेल रहे डेविड वार्नर (2) आउट हो गए। कप्तान केन विलियमसन (1) भी जल्दी आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद शमी को मिला। मनीष पांडे (13) भी कुछ खास नहीं कर सके। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

 

बिश्नोई ने एक ओवर में चटकाए 2 विकेट

दूसरे फेज का पहला मैच खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। हैदराबाद की पारी के 13वें ओवर में बिश्नोई ने केदार जाधव (12) और अब्दुल समद (1) को आउट कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद होल्डर और ऋद्धिमान साहा ने हैदराबाद की पारी संभालने की कोशिश की। साहा 31 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद भी होल्डर ने दो छक्के लगाकर हैदराबाद को मैच में बनाए रखा। 

 
विज्ञापन

आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे

आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। हालांकि, टीम सिर्फ 11 रन ही बना सकी और पांच रन से हार गई। होल्डर 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने पारी में पांच छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार तीन रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से बिश्नोई ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, शमी को दो और अर्शदीप को एक विकेट मिला।

दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-XI: डेविड वार्नर, ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह,  नाथन एलिस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें