फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Playoffs: अगले दो मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम, जीते तो प्लेऑफ में जगह पक्की

Mon, 04 Oct 2021 08:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

राजस्थान टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं। टीम ने अब तक पांच मैच जीते हैं और सात में हार मिली है। राजस्थान से ऊपर केकेआर (13 मैच में 12 अंक) और पंजाब किंग्स (13 मैच में 10 अंक) है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 में अब तक तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं। इसके अलावा चौथे स्थान के लिए चार टीमों के बीच जंग है। ये टीमें हैं- कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स। हम यहां राजस्थान रॉयल्स के बारे में बता रहे हैं कि ये टीम अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है।
विज्ञापन



 

फिलहाल क्या है राजस्थान टीम की स्थिति?
राजस्थान टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं। टीम ने अब तक पांच मैच जीते हैं और सात में हार मिली है। राजस्थान से ऊपर केकेआर (13 मैच में 12 अंक) और पंजाब किंग्स (13 मैच में 10 अंक) है। पंजाब का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है। मुंबई की टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं और नेट रन रेट राजस्थान से कम है।
 
टीम मैच जीते हारे प्वाइंट्स नेट रन रेट
चेन्नई सुपरकिंग्स 12 9 3 18 +0.829
दिल्ली कैपिटल्स 12 9 3 18 +0.551
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर 12 8 4 14 -0.157
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 7 10 +0.294
पंजाब किंग्स  13 5 8 10 -0.241
राजस्थान रॉयल्स 12 5 7 10 -0.337
मुंबई इंडियंस  12 5 7 10 -0.453
सनराइजर्स हैदराबाद 12 2 10 4 -0.475

राजस्थान के अगले दो मुकाबले मुंबई इंडियंस (पांच अक्तूबर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (सात अक्तूबर) से है। 
  • आरआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर टीम ऐसा कर पाती है, तो प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। 
  • इसके लिए उसे किसी टीम पर निर्भर नहीं रहना होगा और न ही नेट रन रेट का कोई चक्कर पड़ेगा।
  • राजस्थान के दोनों मैच जीतने पर 14 अंक हो जाएंगे और साथ ही एमआई और केकेआर एक-एक मैच हार जाएगी। इस स्थिति में मुंबई और कोलकाता के 12 अंक ही रह जाएंगे।
  • पंजाब अगर अगला मैच जीतती भी है, तो उसके 12 अंक ही हो पाएंगे। राजस्थान ज्यादा अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई होगी।
  • राजस्थान के मुंबई के खिलाफ मैच हारने पर, उनके फैंस को दुआ करनी होगी कि कोलकाता और मुंबई अपना अगला मैच बड़े अंतर से हारे। फैंस को यह भी मनाना होगा कि पंजाब अपना अगला मैच हार जाए।

आईपीएल में कैसा रहा है राजस्थान टीम का सफर
  • पहला मैच पंजाब के खिलाफ चार रन से हारी।
  • दूसरा मैच दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट से जीती।
  • तीसरा मैच चेन्नई के खिलाफ 45 रन से हारी।
  • चौथा मैच बैंगलोर के खिलाफ 10 विकेट से हारी।
  • पांचवां मैच कोलकाता के खिलाफ छह विकेट से जीती।
  • छठा मैच मुंबई के खिलाफ सात विकेट से हारी।
  • सातवां मैच हैदराबाद के खिलाफ 55 रन से जीती।
  • आठवां मैच पंजाब के खिलाफ दो रन से जीती।
  • नौवां मैच दिल्ली के खिलाफ 33 रन से हारी।
  • दसवां मैच हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से हारी।
  • 11वां मैच बैंगलोर के खिलाफ सात विकेट से हारी।
  • 12वां मैच चेन्नई के खिलाफ सात विकेट से जीती।
विज्ञापन

प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी हैं तीन टीमें
चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब दावेदारी पेश कर रही हैं। चेन्नई और दिल्ली ने 12 में से नौ मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। हालांकि चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है और वह अंकतालिका में पहले पायदान पर है। वहीं बैंगलोर ने 12 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें