राजस्थान की टीम पहली बार संजू सैमसन की कप्तानी में खेलने उतर रही है। अपने पहले मैच के लिए टीम ने शिवम दुबे, मनन वोहरा और मुस्तफिजुर रहमान को डेब्यू करने का मौका दिया है। वहीं क्रिस मोरिस जो इस बार की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, उनपर राजस्थान की गेंदबाजी की कमान होगी।
टीम
मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मोरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकरिया, मुस्तफिजुर रहमान
केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब की टीम ने भी इस मैच में तीन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया है। इसमें बल्लेबाज शाहरुख खान और दो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ को मौका दिया गया है।
टीम :
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ, अर्शदीप सिंह