पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को टीम के खिलाड़ियों ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। बता दें कि लीग के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। मुंबई दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करेगी।