आईपीएल 2021 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। एक बार फिर से मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में है जहां पिछले दो मुकाबले बेहद करीबी और रोमांचक रहे हैं। स्पिनरों की मददगार इस पिच पर दोनों ही टीमें पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अपनी कमजोरी को दुरुश्त करना चाहेंगी। मुंबई ने इस मैच के लिए एक बदलाव जबकि सनराइजर्स ने चार बड़े बदलाव किए हैं। ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI...