फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR: मुंबई से करारी हार के बाद कुमार संगकारा की दो टूक, टॉस या पिच नहीं बल्कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब

Wed, 06 Oct 2021 04:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

राजस्थान के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने मुंबई से मिली करारी हार के लिए अपनी टीम को दोषी ठहराया और कहा कि टॉस और पिच को इसके लिए दोष नहीं दिया जा सकता।
 
विज्ञापन
कुमार संगाकार और संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स ने निराश किया। टी-20 लीग की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। शारजाह में खेले गए मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 70 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त मिली। इस हार के साथ ही राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी कम हो गई है। 

विज्ञापन


राजस्थान के लिए इस मैच में कुछ भी अच्छा नहीं रहा। टॉस हारने के बाद टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 90 रन ही बना पाए। इसके बाद गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए और मुंबई ने महज 50 गेंदों में बाजी मार ली। मैच की हार के बाद राजस्थान के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा निराश नजर आए। 

संगकारा ने मुंबई से मिली करारी हार के लिए अपनी टीम को दोषी ठहराया और कहा कि टॉस और पिच को इसके लिए दोष नहीं दिया जा सकता। संगकारा से पूछा गया कि क्या टॉस ने अहम भूमिका निभाई, इसपर उन्होंने कहा, ‘आप ऐसा कह सकते हैं। हम यहां शारजाह में नहीं खेले थे और अन्य मैचों को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि आज यह थोड़ा बेहतर है और संभवत: इसमें थोड़ी तेजी है।’
विज्ञापन


उन्होंने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘लेकिन जब आपको केवल 90 रन का बचाव करना होता है तो यह मुश्किल होता है। यह तभी संभव है जब आप पावरप्ले में बहुत कम रन देकर कुछ विकेट हासिल करते हो।’

संगकारा ने कहा, ‘हमारे लिए वह महत्वपूर्ण पल था जब हमने पावरप्ले में 41 रन बनाए थे। हमारी योजना 13 से 14 ओवर तक इसी गति से रन बनाने की थी। हमारे पास सात विकेट बचे थे और हम एक या दो गेंदबाजों को निशाना बनाकर 15वें ओवर के बाद के लिए मंच तैयार कर सकते थे। दुर्भाग्य से हम परिस्थितियों के अनुरूप नहीं खेल पाए और मुंबई ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हमने लगातार विकेट गंवाए इसलिए किसी भी चरण में हम हावी होकर नहीं खेल पाए। इसलिए गलती पिच या टॉस की तुलना में हमारी अधिक थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें