फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: अमित मिश्रा-धवन ने दिल्ली को दिलाई लगातार दूसरी जीत, मुंबई को दी पटखनी

Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • दिल्ली ने मुंबई को छह विकेट से हराया 
  • अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची 
  • अमित मिश्रा ने चटकाए चार विकेट, धवन ने खेली 45 रन की पारी 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है। यह दिल्ली की इस सीजन की तीसरी और चेपॉक में पहली जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन तीसरे ही ओवर में क्विंटन डीकॉक पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) ने मिलकर तेजी से रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन सूर्यकुमार के रूप में यह साझेदारी टूटी और उसके बाद अमित मिश्रा ने अपनी फिरकी से मुंबई के मध्यक्रम को पूरी तरह से बिखेर दिया। उन्होंने रोहित और हार्दिक को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया और फिर कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन का भी शिकार किया।  एक समय मुंबई की टीम 84 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी लेकिन ईशान किशन (26) और जयंत यादव (23) ने मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के स्कोर को 137 तक ले गए. 

दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट अपने नाम किया जबकि आवेश खान को दो विकेट मिली। 

लक्ष्य का पीछा करना उतरी दिल्ली की शुरुआत भी ख़राब रही और पृथ्वी शॉ दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) ने मिलकर टीम को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन पोलार्ड ने स्मिथ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद धवन ने ललित यादव के साथ एक छोटी साझेदारी की. इस दौरान मुंबई ने रनों पर पूरी तरह से लगाम लगाए रखी. एक समय दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रनों की जरूरत थी और पंत भी आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी पर उतरे शिमरॉन हेटमेयर ने तेजी से रन बटोरे और टीम को पांच गेंदें शेष रहते मैच जीता ले गए. हेटमेयर ने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों महत्वपूर्ण 14 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें