फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Knight Riders: दो बार की चैंपियन टीम, जो पिछले दो बार से प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई

Thu, 08 Apr 2021 11:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 2012 और 2014 में जीत चुकी खिताब
  • रंग में नहीं केकेआर के कैरेबियाई खिलाड़ी
  • मॉर्गन पहली बार शुरुआत से करेंगी कप्तानी
  • कोलकाता की कमजोरी उसकी स्पिन गेंदबाजी
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर @KKRiders
इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। दो बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई से करेगी। यूएई में खेले गए पिछले सीजन में सलामी जोड़ी से लेकर मध्यक्रम और फिनिशर तक के लिए केकेआर जूझती हुई नजर आई। टूर्नामेंट के बीच में कप्तान भी बदला गया, लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा। अब टीम पिछली कमजोरियों से सबक लेकर नए सिए से शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
विज्ञापन

2 of 6
रसेल और नरेन - फोटो : social media
कैरेबियाई खिलाड़ी नहीं चल रहे
केकेआर को शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की आवश्यकता होगी। गिल ने पिछली बार शुरू में काफी गेंदें बर्बाद की थी, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बना था। मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम को शुरू में ही अच्छा संयोजन तैयार करना होगा, क्योंकि पिछली बार टीम ऐसा करने में असफल रही थी। वेस्टइंडीज के दो स्टार खिलाड़ियों आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के नहीं चल पाने के कारण केकेआर गंभीर युग के बाद लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
इयोन मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉर्गन पहली बार पूरे टूर्नामेंट के लिए होंगे कप्तान
इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान ने पिछले साल टूर्नामेंट के बीच में कमान संभाली थी। दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़कर अपने खेल पर ध्यान देने का निर्णय किया था और वह 2020 की भरपाई 2021 में पूरी करना चाहेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज मॉर्गन ने स्वयं अच्छा प्रदर्शन किया था तथा 14 पारियों में 418 रन बनाए थे। डेथ ओवरों में लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का भी खुलकर प्रदर्शन किया तथा सर्वाधिक 24 छक्के लगाए थे।

4 of 6
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
नीलामी में अच्छे खिलाड़ी खरीदे
केकेआर ने निराशाजनक परिणाम के बावजूद अपने 17 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा, लेकिन इस बार कुछ अच्छे खिलाड़ी भी टीम से जोड़े हैं। बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब-अल-हसन और बेन कटिंग के आने से उन्हें नरेन और रसेल के अच्छे बैकअप मिल गए हैं। केकेआर के पास प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अच्छा युवा तेज गेंदबाज है, लेकिन एक बार फिर से निगाहें ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार पैट कमिंस पर टिकी रहेंगी, उनका साथ देने के लिए टीम में लॉकी फर्ग्यूसन हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्रिकेटर कुलदीप यादव
केकेआर की कमजोरी उसका स्पिन विभाग
बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पिछले साल पांच मैचों में केवल एक विकेट हासिल कर पाये थे। गंभीर की अगुवाई में 2012 और 2014 की उसकी खिताबी जीत के नायक रहे नरेन भी नहीं चल पा रहे हैं। पिछले साल सुनील को संदिग्ध एक्शन के लिए चेतावनी मिली थी, जिसके कारण वह चार मैच नहीं खेल पाए थे। एक अन्य रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नरेन की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालकर 17 विकेट लिए थे, लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। शाकिब और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी दिल्ली और चेन्नई के धीमे विकेटों पर अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम - फोटो : @IPL
केकेआर की टीम इस प्रकार है
इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नीतिश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब-अल-हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें