फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केेकेआर की 100वीं जीत: कप्तान मॉर्गन ने इन खिलाड़ियों को बताया शानदार शुरुआत का हीरो

Mon, 12 Apr 2021 11:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केकेआर ने सनराइजर्स को 10 रन से मात दी
  • मॉर्गन ने नीतिश, त्रिपाठी और कृष्णा को सराहा
  • 56 गेंद में 80 रन बनाने वाले राणा मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा, नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी (क्रमश: दाएं से बाएं) - फोटो : ट्विटर @KKRiders
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रविवार रात केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थे। इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता ने चेन्नई के चेपॉक में सनराइजर्स को 10 रन से मात दी। जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के बाद कैप्टन मॉर्गन ने अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तारीफ की।

विज्ञापन


इंग्लैंड के वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मॉर्गन ने मैच के बाद कहा, 'जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर नीतिश (राणा) और (राहुल) त्रिपाठी ने आज शानदार बल्लेबाजी की। और गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। यह अच्छी टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच था। हम अपने स्कोर से भी खुश थे।'

कोलकाता नाइटराइडर्स ने हालांकि हरभजन सिंह को केवल एक ही ओवर गेंदबाजी कराई, जो उनके लिए पहले सत्र में खेल रहे हैं, लेकिन मॉर्गन ने कहा, 'भज्जी ने पहले ओवर में अच्छी शुरुआत की और बाद में हम उन्हें गेंदबाजी नहीं करा सके, लेकिन उनके अनुभव का इस्तेमाल अन्य को सलाह देने में किया।'
विज्ञापन


राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 56 गेंद में 80 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा, 'मेरी योजना यही थी कि अगर गेंद पर मैं शॉट लगा सकता हूं तो मैं इसे हिट करने की कोशिश करूंगा। मैं खुद को प्रोत्साहित करते हुए गेंदों को हिट कर रहा था। स्पिन मैं बचपन से ही खेल रहा हूं तो इसे खेलना एक तरह से मेरी रगों में ही है।'

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने शुरूआती दो विकेट गंवाने के बावजूद वापसी करने के लिये जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से हमने दो शुरुआती विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद जॉनी और मनीष ने वापसी की जो अच्छा था। बल्लेबाजी को देखते हुए टूर्नामेंट में अच्छी लय, लेकिन अभी काफी मैच खेलने हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें