फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: ये हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग के सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

Fri, 14 May 2021 09:51 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रैड हॉग ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल 2021 में खेलने वाले अपने बेस्ट 11 खिलाड़ियों का चयन किया। खास बात यह भी है कि हॉग ने ऋषभ पंत को टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने आईपीएल 2021 की अपनी बेस्ट प्लेइंग XI खिलाड़ियों को चुन लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 4 मई 2021 को आईपीएल-14 को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया था। तब तक टूर्नामेंट में केवल 29 मैच खेले गए थे। ऐसे में ब्रैड हॉग ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल 2021 में खेलने वाले अपने बेस्ट 11 खिलाड़ियों का चयन किया।

ऋषभ पंत को सौंपी कप्तानी

विज्ञापन

गेंदबाज ब्रैड हॉग ने अपनी टीम के चार ओपनर दिल्ली कैपिटल्स से चुने हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ और शिखर धवन को यह जिम्मा दिया है। तीसरे नंबर के लिए हॉग ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को रखा। इसके बाद ब्रैड हॉग ने चौथे नंबर पर ऋषभ पंत को चुना। खास बात यह भी है कि हॉग ने ऋषभ पंत को टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया है। 

वहीं, रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में ब्रैड ने बतौर ऑलराउंडर शामिल किया। सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान और मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर को हॉग ने स्पिनर्स के रूप में शामिल किया। तेज गेंदबाजी के लिए ब्रैड हॉग ने दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान और मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह पर भरोसा दिखाया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
ध्यान देने वाली बात है कि इस बार अपनी टीम में ब्रैड ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से इस सीजन में अभी तक शानदार बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल को भी टीम में शामिल नहीं किया।

विज्ञापन

ब्रैड हॉग की बेस्ट आईपीएल 2021 XI
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स), पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), ऋषभ पंत (कप्तान, दिल्ली कैपिटल्स), एबी डिविलियर्स (आरसीबी), रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स), सैम करन (चेन्नई सुपर किंग्स), राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद), राहुल चाहर (मुंबई इंडियंस), आवेश खान (दिल्ली कैपिटल्स), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें