इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में अब एक माह से भी कम का समय बचा है। 9 अप्रैल से शुरू होने वाले 14वें संस्करण के लिए पजाब किंग्स अपनी तैयारियों का परख रही है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर डेमिन राइट को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश में कोचिंग का शानदार अनुभव है। पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर राइट का टीम में स्वागत किया।
123 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेल चुके डेमिन राइट ने 1997-98 में वॉर्केस्टरशायर की ओर से करियर का आगाज किया था। 2011 तक सक्रिय क्रिकेट खेली फिर संन्यास के बाद कोचिंग में हाथ आजमाने लगे। बिग बैश लीग में होबार्ट हैरीकेन और मेलबर्न स्टार को भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी है।