फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RCB Fantasy-11: टीमों के बल्लेबाज ज्यादा दिला सकते हैं ज्यादा अंक, जडेजा का जादू भी देखने को मिल सकता है

Fri, 24 Sep 2021 09:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 35वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शारजाह के छोटे से मैदान पर होने वाले इस मैच में ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को फैटेंसी-11 में रखना फायदेमंद हो सकता है। इनमें आरसीबी के ओपनर देवत्त पडिक्कल, विराट कोहली और सीएसके टीम के ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। 
विज्ञापन


चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।

विकेटकीपर

दोनों टीमों में दिग्गज विकेटकीपर शामिल हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स शामिल हैं। हालांकि, धोनी कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं। वहीं, डिविलियर्स पिछले मैच में तो जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन उन पर भरोसा जताया जा सकता है। शारजाह का मैदान छोटा है। ऐसे में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डिविलियर्स छक्कों की बारिश कर सकते हैं। धोनी और डिविलियर्स में से डिविलियर्स को चुना जा सकता है।
 

बल्लेबाज

सीएसके टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। इसकी बदौलत टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं, फाफ डुप्लेसिस पहले लेग में शानदार फॉर्म में थे। इन दोनों को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, आरसीबी के ओपनर देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली भी अच्छे पॉइंट्स दिला सकते हैं। कोहली अपनी टीम से चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली और सुरेश रैना में से किसी एक को चुना जा सकता है।
 

ऑलराउंडर्स

ऑलराउंडर्स के तौर पर चेन्नई की ओर से मोईन अली, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा में से किन्हीं दो को शामिल किया जा सकता है। ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी पारी खेली थी और तीन विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा जडेजा को लेना फायदेमंद हो सकता है। जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ पहले फेज में ताबड़तोड़ 62 रन और पांच विकेट झटके थे। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया जा सकता है। शारजाह के मैदान पर वह बड़े छक्के लगा सकते हैं।
 

गेंदबाज

चेन्नई टीम के दीपक चाहर जबरदस्त फॉर्म में हैं। पावरप्ले में वह विकेट निकालने में माहिर हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल को शामिल किया जा सकता है। चहल बैंगलोर की ओर से चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। तीसरे गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर और जोश हेजलवुड में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है।
 

कप्तान और उपकप्तान

दोनों टीमों के किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या ऑलराउंडर्स में से कप्तान और उप कप्तान का चयन करना फायदेमंद हो सकता है। विराट, मैक्सवेल, डिविलियर्स, जडेजा और ऋतुराज में से किन्हीं दो को कप्तान और उपकप्तान बना सकते हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वानिंदु हसरंगा, सचिन बेबी, काइल जेमिसन, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

फैंटेसी-11 के लिए टीम
  • विकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
  • बल्लेबाज: देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली/सुरेश रैना, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस
  • ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, ग्लेन मैक्सवेल/मोईऩ अली
  • गेंदबाज: दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड/शार्दुल ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें