विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल का 13वां सीजन मिला-जुला रहा। हालांकि मजबूत टीम और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद विराट सेना को प्लेऑफ में कमजोर मानी जा रही हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा। विराट सेना चौथी बार फाइनल में पहुंचने में भी नाकाम रही। प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद आरसीबी ने बड़े स्तर पर टीम में बदलाव किए और कई स्टार खिलाड़ियों समेत नौ को रिलीज किया। बैंगलोर की टीम गुरुवार को नीलामी में 35.40 करोड़ की राशि के साथ उतरी। उसे यहां अपनी 25 लोगों की स्क्वॉड पूरी करने के लिए 11 खिलाड़ियों की जरूरत रही लेकिन उसने सिर्फ आठ खिलाड़ियों को ही खरीदा। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं आरसीबी की टीम पर।