फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक्शन मोड में एमएस धोनी, IPL 2021 की तैयारी के लिए पहुंचे चेन्नई

Thu, 04 Mar 2021 01:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
धोनी - फोटो : twitter@ChennaiIPL
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही क्रिकेट के मैदान में नजर आएंगे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी टी-20 लीग की तैयारियों के लिए बुधवार को चेन्नई पहुंच गए। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की तैयारी के लिए संभवत: नौ मार्च से शुरू हो रहे अभ्यास शिविर में भाग लेने यहां पहुंचे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
सीएसके के कप्तान बुधवार की रात यहां पहुंचे और पांच दिन पृथकवास में रहेंगे। धोनी के अलावा भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू भी बुधवार को चेन्नई पहुंच गए जबकि टीम में शामिल तमिलनाडु के खिलाड़ी बाद में जुड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Twitter
सीएसके ने विमानतल पर धोनी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, 'थलाइवा। मास्क के भीतर की मुस्कान। सुपर नाइट। हैशटैग डैनकमिंग व्हिसल पोडू।'
 

4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter@msdfansofficial
यही नहीं सीएसके ने एक वीडियो भी ट्वीट किया। इसमें सीएसके के अधिकारी एयरपोर्ट और होटल में धोनी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने कहा कि शिविर नौ मार्च से शुरू होगा, उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, वे इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी पांच दिन पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद अभ्यास शुरू करेंगे, इसके अलावा तीन निगेटिव टेस्ट आने जरूरी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
आईपीएल 14 के स्थान और कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है। चेन्नई ने हाल ही में हुई नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली को सात करोड़ और कर्नाटक के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम को नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा, इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें