फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेपॉक में IPL की खास तैयारी: लाल नहीं काली मिट्टी पर होगा धमाल, कैसी होगी पहले मैच की पिच?

Fri, 09 Apr 2021 12:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस तरह तैयार होती है पिच - फोटो : अमर उजाला

आज शाम से इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल शुरू हो जाएगा। उद्घाटन मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट की आरसीबी के बीच होगा। आईपीएल से ठीक पहले इसी मैदान पर भारत-इंग्लैंड के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले गए थे। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सामने सीजन ओपनर में बेहतरीन पिच देने की बड़ी जिम्मेदारी भी है।

विज्ञापन

2 of 4
चेपॉक की पिच - फोटो : ट्विटर @BCCI

वहीं चेन्नई के इस मैदान के पिच की बात की जाए तो टेस्ट मैच के दौरान पिच की काफी आलोचना हुई थी, जिसे बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह माना गया था। राज्य क्रिकेट संघ इस बार आईपीएल के लिए काली मिट्टी से बने ट्रैक पर मुकाबले करवाएगा, जिसमें क्ले की मात्रा ज्यादा होती है। टीएनसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मैदान पर हमने कुल आठ पिच तैयार की है जिसमें से दो पिच में लाल मिट्टी का भी इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

3 of 4
चेपॉक पिच - फोटो : social media

काली मिट्टी पर लाल मिट्टी को तरजीह देने का सबसे बड़ा कारण है रेड सॉइल पिच का का जल्द बिखर जाना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले देखना चाहते हैं, जिसके लिए ब्लैक सॉइल पिच सही है। इससे पहले इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के टेस्ट मैच रेड सॉइल पिच पर हुए थे। उस मुकाबले में पिच काफी टर्निंग थी, जिससे काफी दिग्गजों ने पिच पर सवाल भी उठाए थे।

विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे भी पूरे देश में इस वक्त जारी कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर आईपीएल का आयोजन काफी कठिन है। एक मीडिया समूह से बात करते हुए राज्य संघ के सचिव आर.एस रामासैमी ने कहा कि, 'हम कोविड के सारे नियमों को ध्यान रखते हुए काम कर रहे हैं। हमने हमारे सारे स्टाफ को वैक्सीन भी लगवाई है। इसके अलावा बिना मास्क के किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें