फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK पर रखा गया नाम, IPL नीलामी में करोड़पति बने शाहरुख खान, बताई दिलचस्प कहानी

Fri, 19 Feb 2021 07:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
शाहरूख खान - फोटो : twitter
विज्ञापन

आईपीएल के 14वें सत्र की नीलामी में एक खिलाड़ी अपने नाम की वजह से काफी सुर्खियों में रहा। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के नाम पर नाम होने के कारण तमिलनाडु के क्रिकेटर एम शाहरूख खान ने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन पंजाब किंग्स ने उनकी बड़ी बोली लगाकर सभी को चौंकाया। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में शाहरूख को पांच करोड़ 25 लाख रुपये का अनुबंध हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण मिला है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के 25 वर्षीय ऑलराउंडर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन पंजाब किंग्स ने गुरुवार को बड़ी खुशी से उनकी सेवाओं के लिए इतनी राशि की बोली लगा दी। उन्होंने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु की खिताबी जीत के दौरान फिनिशर की भूमिका निभाई और कुछ ताबड़तोड़ पारियां खेली।

तमिलनाडु ने शाहरूख की 19 गेंद में 49 रन की पारी की बदौलत क्वार्टर फाइनल में मुश्किल में फंसने के बाद हिमाचल प्रदेश को हराया जबकि उनकी सात गेंद में 18 रन की पारी की बदौलत टीम ने बड़ौदा के खिलाफ खिताब जीता। उन्होंने इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब की फ्रेंचाइजी की ओर से ट्रायल में हिस्सा लिया और यह स्पष्ट है कि इस दौरान उन्होंने छाप छोड़ी। 
विज्ञापन


शाहरूख ने पीटीआई से कहा, ‘इस साल मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। सच बोलूं तो मेरे दिमाग में कुछ नहीं था (नीलामी के बारे में)। लोग मेरे आईपीएल अनुबंध हासिल करने की संभावनाओं पर बात कर रहे थे लेकिन मैंने इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया।’ 

शाहरूख को पता है कि आईपीएल किसी भी क्रिकेटर के लिए अपने खेल में निखार के लिए बड़ा मंच है। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत बड़ा मंच है। यहां आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ और साथ खेलने का मौका मिलता है। उनके साथ बात करके और उन्हें देखकर ही आप काफी कुछ सीख सकते हो।’ 

मां के रिश्तेदार की सलाह पर उनका नाम रखा गया
तमिलनाडु के इस युवा क्रिकेटर का नाम मां के रिश्तेदार की सलाह पर रखा गया और वह खुद भी स्टार अभिनेता शाहरूख खान के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी स्वयं की पहचान बनाना चाहता है। कुछ साल पहले भी शाहरूख को आईपीएल अनुबंध मिलने की संभावना दिख रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस नतीजे से वह निराश थे। उन्होंने कहा, ‘मैं निराश था, अगर मैं कहूंगा कि ऐसा नहीं था तो मैं झूठ बोलूंगा। लेकिन मैं इससे अच्छी तरह उबर गया। इसे लेकर परेशान होने की जगह मैंने सोचा कि आगे क्या करना है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें