आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज चेन्नई में दोपहर करीब तीन से नीलामी की शुरुआत होगी। इस बार की निलामी में 291 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 164 भारतीय और 127 विदेशी शामिल हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 की नीलामी को कुछ जरूरी नियमों की घोषणा की है, जिसे सभी फ्रेंचाइजियों को मानना होगा।
BCCI के प्रमुख छह नियम
प्लेयर पर्स वैल्यू से ज्यादा कोई भी टीम खिलाड़ी नहीं खरीद सकती।
सभी फ्रेंचाइजी को अपनी कम से कम 75 फीसदी रकम खर्च करनी ही होगी।
मिनी ऑक्शन है तो RTM Card भी लागू नहीं होगा।
हर टीम को अपने दल में कम से कम 18 खिलाड़ी रखने ही होंगे।
कम से कम 17 और ज्यादा से ज्यादा 25 भारतीय खिलाड़ी (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) एक टीम रख सकती है।
एक टीम ज़्यादा से ज्यादा 8 ही विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है।
बता दें कि पहले 292 खिलाड़ियों की बोली लगनी थी लेकिन नीलामी से ठीक पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया।