फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स: टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते नजर आ सकते हैं मिस्टर 360

Mon, 19 Apr 2021 03:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
जमैका के स्टार धावक योहान ब्लैक क्रिकेट के मुरीद हैं और वह चाहते हैं कि एबी डीविलयर्स अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी कर टी-20 विश्व कप सहित आगामी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करें। डीविलियर्स खुद भी भारत में इस साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलने को उत्सुक हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के अंत में उनके इस मुद्दे पर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर से बात करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और योहान ब्लैक - फोटो : ट्विटर
ब्लैक ने डीविलियर्स की रविवार को चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेली गई शानदार पारी के बाद ट्वीट किया, 'वाह, डीविलियर्स अलग स्तर का खिलाड़ी है। दक्षिण अफ्रीका तुम्हें इस खिलाड़ी की जरूरत है।' ओलंपिक रजत पदक विजेता ब्लैक 100 मीटर के युवा विश्व चैंपियन हैं, वह पहले भी विराट कोहली और डीविलियर्स की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL
डीविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कोलकाता नाइटराइडर्स पर जीत दिलाने के बाद कहा, 'हमें आईपीएल के दौरान कुछ बातचीत करनी है। लेकिन हां, हम इसके बारे में पहले से ही बातें कर रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
एबी डीविलियर्स - फोटो : PTI
सैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने साथ ही कहा, 'अगर मेरे लिए कोई जगह नहीं है तो कोई बात नहीं। अगर मैं इसमें शामिल हो सकता हूं और अगर मुझे स्थान मिल जाता है तो यह शानदार होगा। आईपीएल के अंत में बाउची (मार्क बाउचर) के साथ बाचचीत का इंतजार कर रहा हूं और हम इसके अनुसार ही योजना बनाएंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें