फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: RR के लिए जायसवाल का डेब्यू, CSK की प्लेइंग XI में कोरोना वॉरियर गायकवाड़

Tue, 22 Sep 2020 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोविड-19 की दो अनिवार्य परीक्षणों में निगेटिव आने के बाद आज का मैच खेल रहे हैं। महाराष्ट्र का 23 साल का यह खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण दो सप्ताह तक पृथकवास पर था। दूसरी ओर भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज रहे यशस्वी जायसवाल राजस्थान की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। जायसवाल की कहानी बेहद प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
मैच शुरू होने से पहले यशस्वी की धोनी से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबु धाबी और दुबई में शुरुआती तीन मैचों के आयोजन के बाद, अब लीग का रोमांच शारजाह पहुंच चुका है। यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन का आज चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस से अपना पहला मैच जीतने वाली सीएसके इस मैच का टॉस भी जीत चुकी है। आइए जानते हैं अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन कैसी है और सीएसके ने किन 11 जांबाजों को मौका दिया है।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

  • बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर
  • विकेटकीपर: संजू सैमसन 
  • ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, रियान पराग
  • गेंदबाज: जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, टॉम करन
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की एकादश

  • बल्लेबाज: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़
  • विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
  • ऑलराउंडर: केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम करन
  • गेंदबाज: दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, पीयूष चावला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें