चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोविड-19 की दो अनिवार्य परीक्षणों में निगेटिव आने के बाद आज का मैच खेल रहे हैं। महाराष्ट्र का 23 साल का यह खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण दो सप्ताह तक पृथकवास पर था। दूसरी ओर भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज रहे यशस्वी जायसवाल राजस्थान की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। जायसवाल की कहानी बेहद प्रेरणादायी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अबु धाबी और दुबई में शुरुआती तीन मैचों के आयोजन के बाद, अब लीग का रोमांच शारजाह पहुंच चुका है। यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन का आज चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस से अपना पहला मैच जीतने वाली सीएसके इस मैच का टॉस भी जीत चुकी है। आइए जानते हैं अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन कैसी है और सीएसके ने किन 11 जांबाजों को मौका दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर