फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी मुंबई और आरसीबी, रोहित का खेलना संदिग्ध

Wed, 28 Oct 2020 08:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण लगातार तीसरे मैच से बाहर रहने की संभावना है जिसमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी रहेंगी। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, उसके 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं, उसे भी रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। बुधवार को जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसकी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित हो जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

चर्चा में रोहित की फिटनेस

रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @Karankk319

हिटमैन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। संयोग से इसी दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। मुंबई इंडियंस या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई को सौरभ तिवारी और ईशान किशन पर भरोसा दिखाना होगा। क्विंटन डीकॉक (374 रन) राजस्थान के खिलाफ नाकाम रहे थे और वह प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब होंगे। किशन (298 रन) और सूर्यकुमार यादव (283 रन) उसके अन्य बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक अहम योगदान दिया है। हार्दिक पांड्या ने राजस्थान के खिलाफ सात छक्के जड़कर लंबे शॉट खेलने की अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया था। हार्दिक के अलावा कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं और दोनों टीमों में अंतर पैदा कर सकते हैं। मुंबई के गेंदबाज पिछले मैच को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगे, पिछले मैच में राजस्थान के बेन स्टोक्स और संजू सैमसन के सामने उनकी एक नहीं चली थी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने अभी तक गेंदबाजी विभाग का मोर्चा अच्छी तरह से संभाला है। इन दोनों ने मिलकर 33 विकेट लिए हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मुंबई को जेम्स पैटिंसन और नाथन कोल्टर नाइल में से किसी एक को चुनना होगा।

विज्ञापन

आरसीबी की तरफ से कप्तान कोहली (415 रन) अपनी शानदार फार्म जारी रखना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई आरोन फिंच (236 रन), युवा देवदत्त पडीक्कल (343 रन) और एबी डीविलियर्स (324 रन) को अधिक निरंतरता दिखाने की जरूरत है। अगर आरसीबी के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज योगदान देते हैं तो फिर विरोधी टीम परेशानी में पड़ सकती है। क्रिस मॉरिस, मोईन अली और गुरकीरत मान भी निचले मध्यक्रम में अहम योगदान दे सकते हैं, लेकिन आरसीबी की टीम नवदीप सैनी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी विभाग को लेकर चिंतित है। सैनी के मुंबई के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो मॉरिस और मोहम्मद सिराज के अलावा इसुरु उडाना की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, इसुरु उदाना, मोईन अली, जोश फिलिप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें