फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: टीम की फिटनेस से खुश हैं आरसीबी कप्तान कोहली, पांच माह बाद मैदान पर लौटे

Sat, 12 Sep 2020 03:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी को 21 सितंबर को यूएई में सनराइजर्स हैदराबाद से पहला मैच खेलना है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के कारण पांच महीने के ब्रेक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के सदस्यों की फिटनेस के स्तर से खुश है और 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले उन्होंने कहा है कि सभी पूरी तरह फिट दिख रहे हैं।

विज्ञापन


फिटनेस के ऊंचे मानदंड कायम करने वाले कोहली ने कहा कि यूएई पहुंचने के बाद पहले अभ्यास सत्र से उन्हें अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने आरसीबी के ट्विटर हैंडिल पर कहा, 'फिटनेस के मामले में हर कोई बेहतरीन दिख रहा है। यह अच्छा महसूस करने की बात है और मुझे यहां पहले ही सत्र से अच्छा महसूस हो रहा है। कुछ चीजों में आप सुधार करने की कोशिश करते हैं ताकि मानसिक रूप से तैयारी मुकम्मिल हो सके।'

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम प्रबंधन ने दो सप्ताह ट्रेनिंग में पूरा संतुलन रखा ताकि कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हो। उन्होंने कहा, 'हमने छह दिन में छह सत्र नहीं किए। लड़कों को पूरा समय दिया और आगे भी अभ्यास ऐसे ही होगा।'
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि लंबे ब्रेक के बाद धीरे धीरे शुरूआत करनी जरूरी थी और वह टीम की तैयारी से खुश हैं। उन्होंने कहा, 'शुरूआत में कुछ परेशानियां आई क्योंकि इतने लंबे ब्रेक के कारण शरीर अकड़ गया था, लेकिन अब खिलाड़ी लय में आ गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें