संदिग्ध एक्शन और फिर खराब फिटनेस की वजह से पिछले कुछ मैच से बाहर रहे सुनील नरेन आज का मैच खेलेंगे, उन्होंने टॉम बैंटन की जगह ली है तो कमलेश नागरकोटी के लिए फिर से कुलदीप यादव को फिर बाहर किया गया।
- बल्लेबाजी: इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी
- विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
- ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन
- गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा
खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी को बाहर कर अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर फिर दांव लगाया गया है। डेनियल सैम्स की जगह एनरिच नॉर्ट्जे को मौका दिया गया है।
- बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर
- विकेटकीपर: ऋषभ पंत
- ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
- गेंदबाज: रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, एनरिच नॉर्ट्जे, कागिसो रबाडा