फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KXIP और SRH के बीच आज बड़ा मुकाबला, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sat, 24 Oct 2020 10:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब बनाम हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 10 में से चार-चार मुकाबले जीतकर क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। शीर्ष चार में पहुंचने और प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए दोनों को ही आज जीत की दरकार है। हालांकि दोनों ही टीमों ने लगातार हार के बाद अपनी लय वापिस हासिल कर ली है। ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत के बाद हैदराबाद की टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। एसआरएच की टीम आज पिछले मैच वाली टीम के साथ ही उतर सकती है।

संभावित एकादस:
डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विजय शंकर, राशिद खान, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, टी नटराजन
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब

पंजाब की टीम ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम फिलहाल अच्छे फॉर्म में है लगातार मैच जीत रही है, ऐसे में पंजाब भी शायद ही कोई बड़ा बदलाव करे। 

संभावित एकादस: 
केएल राहुल (कप्तान), जेम्स नीशाम, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें