कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। भले ही अभी कोरोना का खतरा बरकरार हो, लेकिन दुनियाभर में जारी लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने लगा है। कई देशों में खेल गतिविधियां शुरू हो रही है, ऐसे में एक बार फिर इस बड़ी टी-20 लीग के होने के आसार नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी कोविड-19 के खतरे के बीच IPL में खेलने को हामी भरी है, लेकिन एक शर्त भी रखी है।